google.com, pub-2645916089428188, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aapkedwar Delhi News : राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में हरियाणा को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया पुरस्कृत

शुक्रवार, 18 जुलाई 2025

राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में हरियाणा को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया पुरस्कृत

 करनाल को मिला तीसरा सबसे स्वच्छ शहर का सम्मान और सोनीपत को मिला स्वच्छता का मिनिस्टीरियल स्टार अवॉर्ड

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने लिए अवॉर्ड्स

यह अवॉर्ड स्वच्छ भारत अभियान में हरियाणा की मजबूत भागीदारी का प्रमाण: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वच्छता की दिशा में किए जा रहे हैं अभूतपूर्व प्रयास: विपुल गोयल

चंडीगढ़,। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024–25 में हरियाणा राज्य के दो शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। राजधानी नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जहां करनाल को स्वच्छ शहर पुरस्कार प्रदान किया तो वहीं सोनीपत को स्वच्छता का मिनिस्टीरियल स्टार अवॉर्ड मिला है। हरियाणा सरकार की ओर से राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए इस पुरस्कार को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल एवं करनाल की मेयर श्रीमती रेणु बाला गुप्ता और सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने ग्रहण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। इस अवार्ड कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने हरियाणा सरकार की स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की बात दोहराई और कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आने वाले वक़्त में इस दिशा में और भी अभूतपूर्व कार्य किए जाएंगे।

करनाल को स्वच्छ शहर कैटेगरी में तीसरा स्थान

स्वच्छता सर्वेक्षण के 50 हज़ार से 3 लाख की जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में करनाल को तीसरे स्थान पर रखा गया है। यह उपलब्धि प्रदेश में स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता और सतत प्रयासों का प्रमाण है। कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि यह केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि हरियाणा की स्वच्छता क्रांति का आरंभ है।

सोनीपत को मिला ‘मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड’

वहीं दूसरी ओर, सोनीपत को स्वच्छता के लिए ‘मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। यह अवॉर्ड सोनीपत नगर निगम की प्रतिबद्धता, प्रबंधन और नवाचार को दर्शाता है।

 

हरियाणा के अन्य शहरों की रैंकिंग में भी उल्लेखनीय सुधार

 

राज्य के अन्य शहरों की बात करें तो गुरुग्राम ने स्वच्छता रैंकिंग में उल्लेखनीय छलांग लगाई है। जहां पिछले साल यह देशभर में 140वें स्थान पर था, वहीं इस बार यह 41वें स्थान पर पहुंच गया है। हरियाणा राज्य में उसकी रैंकिंग अब 7वें स्थान पर है। यह विकास राज्य सरकार के प्रभावी क्रियान्वयन और जागरूकता अभियानों का परिणाम है।

हरियाणा सरकार की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता

इस अवसर पर श्री विपुल गोयल ने कहा, “यह पुरस्कार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान में हरियाणा की सशक्त भागीदारी को दर्शाता है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा आने वाले समय में स्वच्छता के क्षेत्र में और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।” उन्होंने कहा कि यह शुरुआत है, और आने वाले वर्षों में सोनीपत सहित प्रदेश के कई शहर इस सूची में और ऊंचा स्थान प्राप्त करेंगे - “हम सिर्फ गंदगी हटाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि हरियाणा को एक स्वच्छ, समृद्ध और स्वस्थ राज्य के रूप में स्थापित करेंगे।”

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

2/09/2025, मंगलवार का पंचांग

आप का दिन मंगलमय हो 🙏🏻 *🌞सूर्योदय :-* 06:00 बजे   *🟠सूर्यास्त :-* 18:40 बजे  श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947*  *श्री वीरनिर्वाण संव...