google.com, pub-2645916089428188, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aapkedwar Delhi News : गृह मंत्री अमित शाह दोबारा एम्स में भर्ती

रविवार, 13 सितंबर 2020

गृह मंत्री अमित शाह दोबारा एम्स में भर्ती

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर दिल्ली एम्स में भर्ती हुए हैं। शनिवार रात 11 बजे मंत्री शाह को एम्स में भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार शाह को गंभीर परेशानी नहीं है। एम्स की ओर से बताया जा रहा है कि रुटीन चेकअप के सिलसिले में उन्हें भर्ती किया है। 


इससे पहले भी शाह को एम्स में पोस्ट कोविड केयर में काफी समय तक रहना पड़ा था जबकि उससे पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद मेदांता अस्पताल में उनका उपचार चला था। 
देर रात मिली जानकारी के बाद एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि सांस लेने में थोड़ी कठिनाई होने के चलते रुटीन जांच की सलाह दी गई थी, जिसके चलते उन्हें भर्ती किया गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

हरियाणा ने मनाया जीएसटी दिवस

  छोटा राज्य होने के बावजूद ,  प्रति व्यक्ति जीएसटी संग्रहण  47,082.89  रुपये के साथ हरियाणा बड़े राज्यों में प्रथम 2024-25  में  1,19,362  ...