google.com, pub-2645916089428188, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aapkedwar Delhi News : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई

शुक्रवार, 15 नवंबर 2024

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई

 टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार 

टीकमगढ़ :- बम्होरी कला के बस स्टैंड पर स्थित शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास में  कमलेश जैन जिला अधिकारी आदिम जाति कल्याण विभाग टीकमगढ़ के निर्देशन में एवं संकुल प्राचार्य विक्रम सिंह परिहार के मार्गदर्शन में दिन शुक्रवार को संस्था छात्रावास अधीक्षका  रेखा खरे एवं छात्रावास की छात्राओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई, सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा जी की फोटो चित्र पर एवं मां सरस्वती फोटो चित्र पर दीप उज्जवलकर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई है और छात्राओं के द्वारा रंगोली सजाई गई और पूरा छात्रावास सजाया गया है जिसमें  रेखा खरे के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया और भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवनी पर पूरा प्रकाश डाला गया और छात्राओं को बताया गया। यहां पर छात्रावास को 14 वर्ष हो चुके हैं लेकिन 14 वर्ष में अभी तक छात्रावास में ऐसा कार्यक्रम नहीं मनाया गया जो नवागत छात्रावास अधीक्षका रेखा खरे के द्वारा पहली बार यह कार्यक्रम मनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

हरियाणा ने मनाया जीएसटी दिवस

  छोटा राज्य होने के बावजूद ,  प्रति व्यक्ति जीएसटी संग्रहण  47,082.89  रुपये के साथ हरियाणा बड़े राज्यों में प्रथम 2024-25  में  1,19,362  ...