google.com, pub-2645916089428188, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aapkedwar Delhi News : मुख्यमंत्री ने 2182 बहिनों के खाते में प्रदाय की 21 लाख 82 हजार की राशि

शनिवार, 22 जनवरी 2022

मुख्यमंत्री ने 2182 बहिनों के खाते में प्रदाय की 21 लाख 82 हजार की राशि

 दतिया / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सहरिया, बैगा एवं भारिया जनजाति वर्ग की महिलाओं को पोषण आहार अनुदान योजना के तहत्  जिले की 2 हजार 182 बहिनों के खाते मे जनवरी माह 2022 की 21 लाख 82 हजार रूपये की राशि अंतरित की। इस दौरान उन्होंने उक्त जनजाति वर्ग की बहिनों से सीधा संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने एनआईसी दतिया के वीडियो कॉर्न्फ्रेसिंग हॉल में उपस्थित जिले की सहारिया जनजाति वर्ग की प्रभा सहारिया एवं  गीता सहरिया से सीधा संवाद करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन और पोषण आहार अनुदान योजना के तहत् प्राप्त होने वाली राशि के उपयोग के संबंध में भी जानकारी ली। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ग्वालियर के अजय मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष, अनुज पाठक संयुक्त अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी मनोनीत

ग्वालियर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ग्वालियर मप्र की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पत...