google.com, pub-2645916089428188, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aapkedwar Delhi News : 11 मई 2022 का राशिफल

मंगलवार, 10 मई 2022

11 मई 2022 का राशिफल

पं. रविकांत दुबे

 मेष राशि

आज का दिन आनन्द और उत्साहपूर्ण रहेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा का विचार बनायेंगे। किसी जरूरी कार्य के पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिन्ता रहेगी। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। कार्यस्थल की बाधा दूर होगी।

 वृष राशि

जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कलह हो सकती है। परिवार का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। जॉब की स्थिति आपके लिये काफी प्रतिकूल रहने वाली है। धन हानि होने के योग बन रहे हैं। चालाक लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई आपकी आलोचना कर सकता है।

 मिथुन राशि

विवाह को लेकर रिश्ता आ सकता है। करियर लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी।नये मित्र बन सकते हैं। नया कारोबार शुरू करने योजना बना सकते हैं। आज का दिन शुभ रहने वाला है। अपनी कूटनीतिक योग्यता का परिचय देंगे। पारिवारिक मुद्दों को लेकर गलतफहमी दूर होगी। संबंधियों से मुलाकात होगी।

 कर्क राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। कारोबार में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। किसी की बातों में न आएं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर आ रही बाधा दूर होगी।  करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। आज मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

 सिंह राशि

मिल-कारखानों में काम करने वाले सावधान रहें। जोखिम न लें। जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर लेंगे। व्यवसायियों को लाभ होगा। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने ला पायेंगे। आज महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। 

 कन्या राशि

सहयोगियों से कार्य में मदद मिलेगी।परिवारिक लोगों से तालमेल बनाकर रखें। दोस्तों से ज्यादा मदद की उम्मीद न करें। दुखद खबर मिल सकती है। तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। आज किसी गैरजरूरी कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। सामाजिक रूप से मान-सम्मान होगा।

 तुला राशि

अधिक काम से थकान महसूस करेंगे। आज करियर को लेकर सुखद सूचना  मिलेगी। आय के नये स्रोत विकसित होने की सम्भावना बन रही है। जॉब में मनोनुकूल कार्यभार मिलने से उत्साहित रहेंगे। घर के लिये कुछ जरूरी वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा।

 वृश्चिक राशि

अपने मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। नौकरी में पदोन्नति की सूचना मिलेगी। आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।  आपकी रचनात्मकता से लोग आकर्षित रहेंगे। अपनी कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करें। यात्रा सावधानी से करें।

 धनु राशि

आज आपको मेहनत का फल नहीं मिलेगा। किसी दिक्कत को लेकर चिंतित रहेंगे। सेहत बिगड़ सकती है। रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है। सन्तान का व्यवहार आज आपके प्रति बहुत अच्छा रहेगा। किसी की सलाह को मानने के लिए जल्दबाजी न करें। आपके कीमती सामानों की सुरक्षा करें।

  मकर राशि

जरूरी कार्यों को  पूरा करने में आलस्य न करें। आज उधार लेन-देन बिल्कुल न करें। बच्चों की गतिविधियों और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। करीबी लोगों से अपनी दिक्कत शेयर करेंगे। किसी को खुश करने के चक्कर में दिखावा न करें। नकारात्मकता ज्यादा रहेगी।

 कुंभ राशि

मित्रों से सार्थक चर्चा होगी। किसी रिश्तेदार के यहां से बुलावा आ सकता है। भविष्य की किसी परियोजना के लिये धन जुटा सकते हैं। विरोधियों पर हावी रहेंगे। रुकी हुई रकम आज मिल सकती है। 

 मीन राशि

 किसी काम में रुकावट  हो सकती है। परिवार के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। व्यवसाय में नया प्रयोग करने से बचें। क्रोध से बचें। संतान को सफलता मिलने से प्रसन्न रहेंगे। विदेशों में रहने वाले परिजनों से खुशखबरी मिलेगी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ग्वालियर के अजय मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष, अनुज पाठक संयुक्त अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी मनोनीत

ग्वालियर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ग्वालियर मप्र की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पत...