पं. रविकांत दुबे
मेष राशि
विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। अपना व्यवहार अच्छा रखें। लोग आपसे सलाह लेगे। वैवाहिक सम्बन्धों में आत्मीयता महसूस करेंगे। बुजुर्गों की बात मानें, प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिलेगा।
वृष राशि
पारिवारिक कार्यों को लेकर आपकी चिन्ता काफी हद तक दूर होगी। अच्छे विचारों का आपके ऊपर प्रभाव रहेगा। रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। शत्रु पक्ष पर आप भारी पड़ेंगे। कारोबार में बदलाव व परिवर्तन करने का विचार बनायेंगे। पुराने परिचितों से मुलाकात होगी।
मिथुन राशि
काम में किसी के अड़ंगेबाजी से दिक्कत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था रहेगी। अफसरों से मतभेद होने की आशंका है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। किसी को गलत जानकारी न दें। पूर्व के विवाद सुलझ सकते हैं। आपकी छवि खराब हो सकती है। धन की कमी रहेगी।
कर्क राशि
उधार लेने से बचें। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। वाहन खरीद सकते हैं। छात्र काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा। दफ्तर में अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग बढ़ेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।
सिंह राशि
आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आपको शुभ सूचना मिल सकती है। विदेशी में रहने वाले परिचितों के साथ बातचीत होगी।नया बिजनेस प्लान कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। लोग आपसे काफी कुछ सीखने का प्रयास करेंगे।
कन्या राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्र शिक्षा को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। प्रेम विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ समय बिता पाएंगे।दिनचर्या में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। जल्दबाज़ी से बचें। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। रिश्तेदारों का आगमन होगा।
तुला राशि
आज आप शांत रहें। धूप में बाहर जाने से बचें। नया काम शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें। किसी मित्र के साथ चर्चा होगी। आज का दिन उलझन वाला रहेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। कारोबारियों को लाभ होगा।
वृश्चिक राशि
आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे करेंगे।अच्छी खबर मिलेगी। आप लोगों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। किसी से बहस होने की संभावना है।
धनु राशि
किसी से क्रोध में बात न करें। कोई आपको उलझाने की कोशिश कर सकता है।पार्टनर्स के प्रति अपना व्यवहार काफी अच्छा रखें। आपकी वाणी से लोग काफी आकर्षित रहेंगे। नई योजना में धन का निवेश कर सकते हैं। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। बच्चों का ख्याल रखें।
मकर राशि
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। करियर के लिए युवा सजग रहेंगे। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी मित्र से पूर्व का विवाद दूर कर पाएंगे।
कुंभ राशि
किसी बात को लेकर थोड़ा विचलित हो सकते हैं। प्रेमी जन की काफी चिन्ता हो सकती है। छोटे लाभ के लिये बड़ा नुकसान कराने से बचें। कार्यशैली में बदलाव करने की आवश्यकता है। एकाग्रचित्त होकर आपको अपना काम करना चाहिये। अधिक काम से थकान होगी।
मीन राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार धन लाभ हो सकता है।यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश आपके लिये काफी लाभकारी रहेगा। अपने व्यवहार में सरलता लाएं।। सावधानीपूर्वक बातचीत करें। अपने मनोरञ्जन व शौक पर धन खर्च करेंगे। बच्चे आपकी बातों को मानेंगे। दंपत्ति खुश रहेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें